चक्रधरपुर, मार्च 8 -- बंदगांव। बंदगांव प्रखंड के कराईकेला पंचायत के मध्य विद्यालय जारकी स्कूल में एस्पायर संस्था द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमे मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ती थीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल के प्रधानाध्यापक कमल किशोर महतो तथा प्रबंध समिति का अध्यक्ष बासु बानरा थे। मुख्य अतिथि द्वारा बाल मेला का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। बाल मेला में बच्चे का गणित रेस, जीके रेस, रंगोली, चित्रकला, मिट्टी का खिलौना बनाना, म्यूजिकल चेयर, डांस गाना चम्मच रेस, बैलून डांस, नाटक, स्पीच आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सफल बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.