हाजीपुर, जनवरी 29 -- महुआ, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार बाल मेला का आयोजन गुरुवार को महुआ के विभिन्न स्कूलों में किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने शैक्षणिक कला को प्रदर्शित किया। उनके द्वारा बनाए गए शैक्षणिक प्रयोग को देखकर लोग अचंभित हुए। बाल मेला सह स्पोर्ट्स मीट का आयोजन प्रखंड की उत्क्रमित मध्य विद्यालय शंकरपुर, मकसूदपुर ताज, फुलवरिया पंचायत के हिदायतपुर प्राथमिक विद्यालय आदि में आंगनबाड़ी के सहयोग से किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा कागज, कूट और मिट्टी के माध्यम से विज्ञान के अविष्कार को प्रदर्शित किया। आंगनबाड़ी केंद्र शंकरपुर में बाल मेला का उद्घाटन मुखिया रीता देवी, अनीता देवी, नीतू कुमारी के द्वारा किया गया। इस मौके पर शैक्षणिक गतिविधियो में बच्चों के बीच नींबू दौड़, मेंढ़क दौड़, खरगोश दौड़, म्यूज़िकल चेयर गेम व मिट्टी के...