बदायूं, नवम्बर 17 -- बदायूं, संवाददाता। मदर एथीना स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित बाल मेला में कक्षा चार के अक्षत सिंह ने रेफ्रिजरेटर, कक्षा छह के अध्ययन सारस्वत ने डिनर सेट, कक्षा सात के आर्यन यादव ने मल्टीपरपज स्टीमर उपहार में जीता। मेला में कुल 52 दुकानें लगाई गयीं। मुख्य आकर्षण का केंद्र विद्यार्थियों द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गये स्टॉल में पीसीएम चायवाला, चापवाला, भेलपुरी, मिकी माउस, बैलून शूटिंग, टेल द डंकी, क्वीन इज लॉस्ट, हूपला, मिठाई एवं पान आदि रहे। मेला में भारतीय संस्कृति की प्राचीन एवं अक्षुण्य पहचान उसकी ग्रामीण सभ्यता को भी जीवंत रूप से उभारा गया था। सेल्फी कार्नर पर बच्चों एवं उनके माता, पिता ने सेल्फी लीं। निदेशिका चयनिका सारस्वत, निदेशक सुकल्प सारस्वत, प्रधानाचार्या पवित्रा यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान...