मुंगेर, जनवरी 30 -- बाअसरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बाल मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय लगमा गांव में आयोजित बाल मेला का उद्घाटन समाजसेवी महादेव पासवान ने किया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जबकि मंच संचालन शिक्षिका सोनकर ने किया। बाल मेला कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में थ्री डाइगर टेबल, रंग-रोगन, रिंग टॉस, रीडिंग कॉर्नर तथा सिंपल साइंस टेबल जैसे आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बाल मेले के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायता मिलती है। इस अवसर पर शिक्षक रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, रिजवाना खातून, आंगनबाड़ी सेविका मनोरमा कुमारी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.