कटिहार, अगस्त 7 -- बिहार के कटिहार में एक प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा दी गई। पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी जोड़े से हैवानियत की गई है। यहां फलका प्रखंड के एक गांव में एक पंचायत के जरिए सुनाया गया तालिबानी फरमान पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना बुधवार की सुबह की है। जहां एक प्रेमी जोड़े को रंगे हाथों पकड़ जाने के बाद बिजली के खंभे में रस्सी में बांधकर जमकर धुनाई की गई। बाद में रस्सी से बांध कर पूरे गांव में घुमाया गया। इतना ही नहीं गांव में घुमाने से पहले युवक के बाल भी मुंडवाये गए। चेहरे पर कालिख ,चूना पोत कर और युगल जोड़ी के गले में जूते- चप्पल का हार पहनाकर पूरा गांव घुमाया गया है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को मिलते ही फलका पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गांव पहुंच कर युगल जोड़ी को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.