चम्पावत, जनवरी 30 -- मां पूर्णागिरि मेले को लेकर जिला पंचायत ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान बाल मुंडन, बिजली और टिन शेड की निविदा प्रक्रिया पूरी हुई। बाल मुंडन का ठेका 1.32 करोड़ में छूटा। इसके अलावा बिजली और टिनशेड व्यवस्था की निविदा हरिद्वार की दो कंपनियों के नाम खुली। उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले को लेकर आयोजक संस्था जिला पंचायत की तैयारियां तेजी से चल रही है। मेले का शुभारंभ 27 फरवरी को होगा। इसी को देखते हुए धाम में व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। जिला पंचायत ने बाल मुंडन, टिनशेड और बिजली व्यवस्था की निविदा प्रक्रिया पूरी की। ई टेंडरिंग से ठेके आवंटन किया गया। जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी विजय उप्रेती ने बताया कि बाल मुंडन का ठेका 1.32 करोड़ में टनकपुर निवासी जितेंद्र सिंह महर के नाम छूटा। जबकि ककरालीगेट से मुख्य ...