गोपालगंज, फरवरी 23 -- सिधवलिया। सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ स्थित डीके स्वीट्स में नाबालिग बच्चे से काम कराने का मामला सामने आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमित कुमार सिंह ने रविवार को कार्रवाई की। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने तत्काल बच्चे को दुकान से मुक्त कराते हुए उसे बाल संरक्षण इकाई के सुपुर्द कर दिया, ताकि उसके पुनर्वास और आवश्यक सहायता की व्यवस्था की जा सके। इसके बाद दुकान संचालक के विरुद्ध सिधवलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित कानूनों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...