देहरादून, फरवरी 21 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से शनिवार को बाल भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खत्री की ओर से आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से करीब 115 बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां बांटी गईं। शिविर में डॉ. पंकज जुयाल और डॉ. दीपशिखा रावत ने अपनी टीम के साथ चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश बाबला ने डॉक्टरों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर लगाने की बात कही। कार्यक्रम में मधु बेरी, आशारानी पैन्यूली, आनन्द सिंह रावत, आनन्दमणि सेमवाल, कविता दत्ता, डॉ. रेणुका रावत, डॉ. ज्योति सेंगर भी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...