बरेली, सितम्बर 13 -- सिरौली/बरसेर। सिरौली थाने में शिकायत करने आए युवक को दरोगा ने बाल पकड़कर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव संग्रामपुर में रहने वाले शिशुपाल की नवीगंज से बाइक चोरी हो गई थी। गुरुवार को वह बाइक चोरी की शिकायत करने सिरौली थाने गए थे। वह थाने में खड़ी एक बाइक पर बैठे थे। तभी दरोगा सतेंद्र सिंह मोबाइल पर बात करते हुए एक व्यक्ति के साथ वहां पहुंचे। दरोगा के साथ आए व्यक्ति ने शिशुपाल से उनकी जाति पूछी। उन्होंने अपनी जाति बताई तो मोबाइल पर बात कर रहे दरोगा सतेंद्र सिंह ने कॉल काटकर शिशुपाल को बाल पकड़कर खींच लिया और थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिए। इस दौरान शिशुपाल गुहार लगाते हुए कहते रहे कि वह बाइक चोरी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.