लखनऊ, दिसम्बर 15 -- बाल निकुंज इंटर कॉलेज की कक्षा-12 की छात्रा राघवी गुप्ता का चयन एस्ट्रोनॉमी के यंगेस्ट क्लब मेंबर के पद पर काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूपी में हुआ है। आंचलिक विज्ञान नगरी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में राघवी गुप्ता के मॉडल क्वांटम ग्रेविटेशनल मिस्ट्री को दूसरा पुरस्कार मिला था। राघवी दिल्ली में आयोजित होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल होगी। छात्रा की सफलता पर कॉलेज प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल, प्रधानाचार्या भगवती भंडारी, कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, केमिस्ट्री प्रवक्ता ऋषि कांत पांडे ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...