लखनऊ, दिसम्बर 11 -- आंचलिक विज्ञान केंद्र अलीगंज में आयोजित दो दिवसीय नगर स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी मेले में बाल निकुंज इंटर कॉलेज की 12 वीं की छात्रा राघवी गुप्ता के मॉडल क्वांटम ग्रेविटेशनल मिस्ट्री को दूसरा स्थान मिला है। केंद्र के वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी राम कुमार ने राघवी को दो हजार रुपये का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। छात्रों को दिल्ली में होने वाली विज्ञान प्रदर्शनी मेले में शामिल होने का अनुमति पत्र भी मिला। राघवी की उपलब्धि पर कॉलेज के प्रबंधक एचएन जायसवाल, गाइड टीचर ऋषि कांत पांडेय, प्रधानाचार्या भगवती भंडारी एवं कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल ने उज्जवल भविष्य की कामना की। ‌

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...