लखीसराय, नवम्बर 15 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती शुक्रवार को प्रखंड एवं नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस के रूप में उत्साह और आनंद के साथ मनाया गया। सभी विद्यालयों में चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा बच्चों के बीच मिष्ठान्न व भोजन का वितरण किया गया। इस कड़ी में पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय खुटहा में विद्यालय प्रभारी भागीरथ झा के देखरेख में कार्यक्रम हुए। उन्होंने अपने संबोधन में पंडित नेहरू के व्यक्तित्व, बच्चों के प्रति उनके प्रेम तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनके बहुआयामी योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ मनोज कुमार चौधरी ने स्वतंत्रता आंदोलन में नेहरू की भूमिका और जेल में रहते हुए रचित भारत की खोज समेत अन्य महत्वपूर्ण ...