हाजीपुर, नवम्बर 16 -- महुआ। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और बच्चों के चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती शुक्रवार को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। शनिवार को स्कूलों में बच्चों ने अपने चाचा नेहरू को याद किया। महुआ के कन्हौली मोड़ पर कांग्रेस के नेता अशोक जायसवाल के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती श्रद्धा और भक्ति पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं श्री जायसवाल ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ऋतुराज, रितु रानी, अशोक सिंह, राजकमल, सुशांत, माया साह आदि उपस्थित थे। मंगरू चौक पर कांग्रेस नेता झरी राय, चांदसराय में संजय मिश्रा और कुमारी इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.