देवघर, नवम्बर 14 -- देवघर। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन देवघर में शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, शिक्षक एवं बच्चों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। बच्चों द्वारा इस दिन को स्मरणीय बनाने के लिए एक से बढ़कर एक गीत, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। वर्ग एलकेजी से द्वितीय तक के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस गतिविधि का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्त महापुरुषों की वेशभूषा में स्वयं को सजाकर अभिनय करते हुए नारे भी लगाए। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन व उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जी...