देवरिया, नवम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। बाल दिवस पर शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया गया। इस अवसर पर स्कूलों में विभिन्न आयोजन हुए। कई विद्यालयों में बाल मेला आयोजित किया गया, जहां बच्चों ने उत्साह के साथ खरीदारी की। इसके अलावा विद्यालयों में गोष्ठी और प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ। शहर के देवरिया खास स्थित युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार को उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भारत के स्वाद थीम पर फूड स्टॉल लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक संगीता पाण्डेय ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एक्ज़िम बैंक ऑफ़ इंडिया के चीफ मैनेजर पदमाकर मिश्र रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर...