कौशाम्बी, नवम्बर 15 -- ज्ञान की दिशा में नई पहल का काम करेगी पत्रिका-बीएसए फोटो- मंझनपुर, संवाददाता। बाल दिवस की संध्या बेला पर शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में ज्ञान की दिशा में एक नई पहल के रूप में ''निपुण कौशांबी'' पत्रिका का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. कमलेन्द्र कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण से किया। पत्रिका में बेसिक शिक्षा विभाग की शैक्षिक उपलब्धियों की दस्तावेजी यात्रा रूपी पत्रिका का संपादन जिले के एसआरजी ओमप्रकाश सिंह ने किया। पत्रिका के निर्माण व संकलन में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक हरिओम सिंह व लेखन में बीरेंद्र कुमार का विशेष योगदान है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यह पत्रिका पन्नों का संकलन नहीं बल्...