देहरादून, नवम्बर 14 -- विकासनगर। पछुवादून, जौनसार बावर के विभिन्न स्कूलों में शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर गुरुवार को धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस दौरान पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय इंटर कॉलेज बिनसौन में बाल दिवस पर प्रधानाचार्य भारती प्रकाश ने पंडित नेहरू के चित्र का अनावरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ निबंध प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता तथा कविता पाठ का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्य भारती ने बच्चों को बताया क यह दिन बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और उनके समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। पंडित नेहरू का मानना था कि...