सासाराम, नवम्बर 14 -- बिक्रमगंज। नासरीगंज वार्ड 12 स्थित संत माइकल एकेडमी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य दौलत हुसैन ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने भी चाचा नेहरू के जन्मदिन पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच मिठाई व टॉफियां वितरित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...