बिजनौर, नवम्बर 14 -- बाल दिवस पर नगर के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर आरएसपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अपना संबोधन करते हुए मास्टर रमेश सिंह सैनी ने बाल दिवस की उपयोगिता बताइ। इस मौके पर स्काउट प्रभारी रामसेवक एनएसएस प्रभारी वीरेंद्र कुमार तथा खेल अध्यापक विजेंद्र सिंह ने भी अपना संबोधन किया। इकरा पबिलक जू हाई स्कूल में बाल दिवस पर फैन्सी डैस व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चैयरमेन अख्तर जलील रहे। इस अवसर पर विजेता छात्रों को पहला दूसरा व तीसरा पुरस्कार दिया गया।इस मौके पर अभिभावकों ने उपस्थित हो कर छात्रों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर स्टाफ इरम, अनुराधा, अंजलि, बीना, तनीशा निमरा, अंजुम का सहयोग रहा। विद्यालय की ...