देवघर, नवम्बर 14 -- देवघर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि नेहरूजी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे। बाल दिवस पर शुक्रवार को विश्वश्वरैया इंजीनियरिंग कॉलोनी स्थित एकलव्य पब्लिक स्कूल में विद्यालय की निदेशिका रेखा कुमारी, प्राचार्या रेखा कुमारी, उप-प्राचार्य हिमांशु शेखर पाण्डेय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के बीच बाल मेला का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। देश की आजादी में भी नेहरू का बड़ा योगदान था। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश का उचित मार्गदर्शन किया था। ...