नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- आज (14 नवंबर) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस है। यह दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू ने बच्चों के लिए कहा था, 'आज के बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हम जिस तरह से बच्चों की परवरिश करते हैं, उससे भारत का भविष्य तय होता है।' मगर क्या हम नेहरू जी की इन बातों का असल अर्थ समझ सके हैं? स्थिति यह है कि एक तरफ देश बाल दिवस मनाता है, तो दूसरी तरफ गरीबी की मार झेल रहे बच्चे पेट भरने के लिए कड़ी मशक्कत करने को मजबूर होते हैं। यह देश के लिए शर्मनाक तस्वीर है। गरीबी ही नहीं, कुपोषण के मामले में भी आज भारत की अच्छी स्थिति नहीं है। हर गरीब इंसान अपने बच्चों के भविष्य के सुनहरे सपने देखता है, लेकिन मजबूरी के कारण उसके सपने चकनाचूर हो जाते हैं। वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता। क्या कि...