प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 30 -- प्रतापगढ़। पीबीपीजी कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी में खेल दिवस के उपलक्ष्य में बाल थ्रो प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य प्रो.अमित कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। महिला वर्ग में काजल प्रथम, संध्या वर्मा द्वितीय और आरती कनौजिया तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में गुलशन प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय और अंकित सरोज तृतीय रहे। कुल 65 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में रश्मि सिंह, डॉ. वर्षा जायसवाल, पुरुष वर्ग में अजय कुमार सिंह, डॉ. प्रणव ओझा, डॉ. राकेश सिंह निर्णायक रहे। इस मौके पर क्रीड़ा सचिव प्रो. उपेंद्र कुमार सिंह, डॉ. देवेश सिंह, डॉ. चेत प्रकाश पांडेय,डॉ. केके सिंह, डॉ. नीरज पांडेय, डॉ. अशोक वर्मा, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...