रांची, जनवरी 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा से लापता हुए अंश और अंशिका को एक रात बाल तस्करों ने झोपड़ी में रखा था। यह बयान बच्चों ने भोजपुरी में बाल कल्याण समिति को दिया है। वर्तमान में सीडब्ल्यूसी रांची में सभी पद रिक्त हैं। इसलिए, प्रभार के रूप में लोहरदगा सीडब्ल्यूसी के तीन सदस्यीय पूरे मामले को देख रहे हैं। सीडब्ल्यूसी की चैयरमैन कांति साहू ने बताया कि 14 जनवरी को बच्चों का आधा बयान ही दर्ज हो पाया था। इसमें उन्होंने बताया था कि वेलोग बिस्कुट खरीदने के लिए दुकान गए थे। लेकिन, पास की दुकान बंद होने पर दूसरी दुकान से चूड़ा खरीदने चले गए। जब वे लौट रहे थे तो दो महिला-पुरुष ऑटो में आए और उन्हें लेकर जाने लगे। इस पर दुकानदार ने रोकटोक की थी, लेकिन वे लेकर चले गए। बच्चों ने कहा कि एक रात किसी झोपड़ी में बाल तस्करों ने बच्चों को रखा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.