सराईकेला, फरवरी 12 -- बाल तस्करी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बाल तस्करी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन -बच्चों को बहला-फुसलाकर तस्करी की घटनाएं बढ़ रही राजनगर,संवाददाता। राजनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुंवरदा में बुधवार को विश्व सेवा परिषद की ओर से बाल तस्करी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार महतो ने बच्चों को कहा कि आज के समय में बच्चों को बहला-फुसलाकर, लालच एवं प्रलोभन देकर तस्करी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कुछ असामाजिक तत्व बच्चों को खाने-पीने की वस्तु, रुपए या अन्य प्रलोभन देकर साथ ले जाते हैं और बाद में उन्हें दूसरे स्थानों पर बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में प्रशासन को खोजबीन करनी पड़ती है। कई बार बच्चों को ढूंढ़ पाना कठिन हो जाता है। उ...