रामगढ़, नवम्बर 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष में इस वर्ष बाल जागरूकता सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के तहत 14 नवंबर 2025, बाल दिवस के अवसर पर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को खूबसूरती से व्यक्त किया। नन्हें कलाकारों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप रंगों के डिब्बे, टॉफी और क्रीम रोल भेंट किए गए। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शाखा अध्यक्षा डॉ. नीति बेरलिया ने बच्चों की प्रतिभा की हृदय से सराहना करते हुए कहा कि शाखा समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित ...