नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान में 100 लोगों के स्टेम सेल संग्रह से 92 बच्चों का सफल इलाज किया। इनमें 61 मरीजों के इलाज के लिए स्टेम सेल दाता बच्चे थे। स्टेम सेल का उपयोग बोन मैरो प्रत्यारोपण के लिए किया गया। बीमारी से पीड़ित बच्चों के भाई-बहन के स्टेम सेल का उपयोग इलाज में किया गया, जबकि शेष मामलों में माता-पिता के स्टेम सेल का उपयोग हुआ। इलाज में शामिल डॉक्टरों का कहना है कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व की बात है और इससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को नया जीवन मिला है। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के निदेशक प्रो. एके सिंह ने बताया कि एकत्रित किए गए स्टेम सेल का उपयोग बोन मैरो ट्रांसप्लांट (बीएमटी) के लिए किया गया। इन स्टेम सेल्स से ल्यूकेमिया, थैलेसीमिया, अप्लास्टिक एनी...