नोएडा, जनवरी 28 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान (चाइल्ड पीजीआई) की कैथ लैब शुरू कर दी गई है। बुधवार को दो बच्चों के दिल के छेद का सफल इलाज किया गया। अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से आसपास के जिलों के मरीजों को लाभ मिलेगा। पिछले एक हफ्ते से कैथ लैब का ट्रायल चल रहा था। अब इलाज शुरू कर दिया गया है। पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने छह और दो साल के मरीजों की बिना छेद किए सफल सर्जरी की। दोनों बच्चों को शुक्रवार तक आईसीयू में निगरानी में रखा गया। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ दिन पहले छह साल की एक बच्ची ओपीडी में सामान्य जांच के लिए लाई गई थी। कम वजन, सर्दी-जुखाम और अन्य दिक्कतें थीं। ईको की जांच करने पर पता चला कि हृदय में दो बड़ी नसों के बीच छेद है। दूसरा मरीज दो साल का बच्चा है। उसके हृदय के नीचे वा...