प्रयागराज, फरवरी 9 -- प्रयागराज। राजकीय बाल गृह शिशु खुल्दाबाद के बच्चों ने रविवार को माघ मेला में स्वदेशी मेला मंच पर एनसीजेडसीसी के सहयोग से एक शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह एवं बाल गृह शिशु की अधीक्षिका डॉ प्रज्ञा सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित हुआ। इस दौरान बाल गृह शिशुओं ने अपने मधुर और सुंदर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर संगीत अध्यापक सूरज सिंह, बाल गृह शिशु की अध्यापिका सुकृति पांडेय, सोनम सोनी, अध्यापक अंकुर श्रीवास्तव, राम शिरोमणि आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...