लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की संस्था विधिक सहायता केंद्र व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को पारा स्थित राजकीय बाल गृह में विधिक सहायता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। यहां केंद्राध्यक्ष प्रोफेसर अभिषेक कुमार तिवारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रवींद्र सिंह जादौन व अधीक्षिका की अगुवाई में केंद्र की सदस्या ऋषिता पांडेय ने बच्चियों को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताया। इसके बाद राजगृह की कार्यकर्ता भारती ने सदस्यों को बालगृह के भोजनालय, स्वास्थ्यालय, कंप्यूटर कक्ष आदि का भ्रमण कराया। बालगृह की क्षमता करीब 138 बालिकाओं की है जिसमें पॉक्सो पीड़िता, निराश्रित और कुछ अन्य कारणों से यहां रह रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...