बलरामपुर, जनवरी 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। डीएम विपिन कुमार जैन ने गुरुवार को बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं, अभिलेख संधारण एवं कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेकर सेवा गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। बाल कल्याण समिति के निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने समिति की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि समिति में प्रस्तुत प्रत्येक प्रकरण का विवरण प्रकरणवार सुव्यवस्थित रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही अगली पेशी एवं सुनवाई की तिथि का स्पष्ट रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से संधारित करने की बात कही। डीएम ने कहा कि सभी मामलों की समयबद्ध सुनवाई, गुणवत्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.