प्रयागराज, फरवरी 23 -- जवाहर बाल भवन इन दिनों सामाजिक जागरूकता की अनूठी पहल का संदेश दे रहा है। सैंड आर्टिस्ट व मूर्ति कला विभाग के प्रशिक्षक अजय गुप्त की देखरेख में देवांश, अनुश्री, विदित, श्रद्धा व परी न केवल मूर्तियां बना रही हैं, बल्कि प्रकृति संरक्षण व जल संरक्षण जैसे विषयों को मूर्त रूप भी दे रही हैं। दस वर्ष आयु के पांच बाल कलाकारों ने मिट्टी के जरिए रोबोट, टैंक, कमल के फूल की मूर्तियां बनाई है। जो भवन के परिसर में आने वालों को आकर्षित कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...