हजारीबाग, मार्च 26 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनधि। रामनवमी की तैयारियां पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हो चुकी है। हजारीबाग अपनी रामनवमी परंपराओं के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है, इस बार भी उत्साह और भक्ति में डूबा हुआ है। शहर के नन्हे कलाकारों ने रामनवमी से पूर्व, दूसरे मंगला के अवसर पर एक आकर्षक मंदिर का निर्माण किया है। जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इस भव्य मंदिर को 5 वर्ष से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों तैयार किया है। इस मंदिर को डिजाइन अंकित केसरी ने किया गया है। बच्चों ने 15 दिनों में इस मंदिर को मूर्त रूप दिया। मंदिर को माचिस की खाली डिब्बियों, माचिस स्टिक, आइसक्रीम स्टिक और अन्य सामग्री का उपयोग कर बनाया गया है। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब बच्चे इस प्रकार की विशेष झांकी और मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। स्थानीय लोग न केवल बच्चों को प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.