बागेश्वर, दिसम्बर 21 -- कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में बाल-उत्सव सृजन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण से सराबोर रहा। प्रधानाचार्य अपर्णा कांडपाल ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, गतिविधियों एवं निरंतर प्रगति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, खेल गतिविधियां, विभिन्न विषयों की प्रदर्शनियां, आकर्षक खाद्य स्टाल एवं पारंपरिक कुमाऊंनी व्यंजन मुख्य आकर्षण रहे। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने छलिया नृत्य पेश किया। प्री-प्राइमरी के बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। संचालन उप-प्रधानाचार्य महेश पांडे, अंजलि सोरागी, छात्रा हिमानी कर्नाटक, छात्र सुधींद्र नारायण एवं करन कनवाल ने संयुक्त रूप से किया। विद्...