सीतापुर, फरवरी 10 -- सीतापुर, संवाददाता। शहर के मिशन स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर बाल उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी, यूनिसेफ़ के रवि एजुकेशन स्पेशलिस्ट व नूपुर कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खैराबाद, हरगांव की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में 20 विकास खंडों के बालिका नोडल एवं ब्लॉक स्तर से चयनित 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों के लिए मेरे बदलाव की कहानी एवं कॉमिक्स बुक आधारित कहानी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच-पांच बच्चों को मंडल स्तर पर प्रतिभाग के लिए भेजा जाएगा। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.