सहारनपुर, फरवरी 12 -- खलासी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को 'प्रगति-स्वाभिमान और सफलता की ओर-2.0' कार्यक्रम के तहत बाल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए कोमल चौधरी और बीईओ नगर योगेश ने दीप प्रज्वलित कर किया। 'मीना मंच' की योजना 'सेल्फ स्टीम' के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के सभी ब्लॉकों के नोडल अधिकारी, सुगमकर्ता और मास्टर ट्रेनर ने भाग लिया। थीम के अनुसार चयनित 'दस बदलाव की कहानी' और 'दस कॉमिक्स बुक्स' का प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने आकर्षक चार्ट बनाकर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। महापौर डॉ अजय कुमार ने कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, नोडल शिक्षकों और मास्टर ट्रेनरों को सम्मानित किया गया। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्रेया पटवा का सहय...