बुलंदशहर, फरवरी 20 -- मिशन शिक्षण संवाद के तत्वावधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलबेगमपुर की कक्षा 6 की छात्रा जोया और अशरीबा ने सक्रिय सहभागिता की। दोनों छात्राओं ने मीना मंच के माध्यम से विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों पर अपने विचार आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किए। उनका कॉन्फिडेंस लेवल एवं अभिव्यक्ति शैली उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों को काफी प्रभावित कर गई। कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों ने दोनों छात्राओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक आशा दिवाकर ने जानकारी दी कि...