उन्नाव, फरवरी 11 -- उन्नाव। सिकंदरपुर सरोसी के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में प्रगति 2.0 स्वाभिमान और सफलता की ओर से प्रेरित बाल उत्सव 2026 मनाया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं की शिक्षा को प्रमुख रूप से आगे बढ़ाने एवं बालिकाओं को चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर करने हेतु विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे पोस्टर प्रतियोगिता, कॉमिक बुक प्रतियोगिता व कहानी मेरे बदलाव की जैसी प्रतियोगिताएं क्रियान्वित की गई। 16 विकास खंडो के बालक बालिकाओं ने अपने नोडल शिक्षकों के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए शैलेश कुमार पांडेय ने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष बल दिया और बालिकाओं द्वारा प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहन दिया। विजई बालक बालिकाओं को कार्यक्रम के आयोजक जिला समन्वयक बालिका को मुख्य अतिथि द्...