उरई, फरवरी 14 -- उरई। संवाददाता उरई स्थित साई पैलेस में प्रगति स्वाभिमान और सफलता की ओर 2.0 बाल उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर आधारित स्वलिखित कहानियाँ प्रस्तुत कीं तथा स्वयं निर्मित कॉमिक बुक के माध्यम से अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी डकोर प्रीति राजपूत एवं डीसी बालिका नैना सेंगर के निर्देशन में जनपद के समस्त विकास खंडों से पांच पांच मॉडल मीना मंचों तथा 8 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विषयों पर सशक्त संदेश प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.