रांची, जनवरी 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड बाल आयोग ने शुक्रवार को पिस्का मोड़ और ओरमांझी स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। आयोग की टीम में सदस्य रुचि कुजूर और डॉ आभा विरेंद्र अकिंचन शामिल थे। आयोग की टीम ने पाया कि राजधानी के नजदीक होने के बावजूद भी विद्यालय में कई मूलभूत आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो रहीं हैं। चहारदीवारी टूटी हुई है। सुरक्षा का अभाव है। साथ ही भोजन का आवंटन भी सही नहीं है और किचन भी टूटा हुआ है। इसके अलावा टंकी से नल में पानी नहीं आता है। मच्छरदानी नहीं है। प्राचार्य और शिक्षक का नियमित नहीं रहना होता है। रात में एक कुक के भरोसे छात्रों के रहने जैसी कई अनियमिताएं पाई गईं। आयोग के संज्ञान पर बीडीओ कामेश्वर बेदिया ने कहा कि डीडीसी से बातकर डीएफएफटी फंड से जल्द ही विद्यालय का जीर्णोद्धार किया जाएगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.