सोनभद्र, फरवरी 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की अध्यक्षता में स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट (एसजेपीयू) एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एचटीयू) की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कानून का उल्लंघन करने वाले बालकों, देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों तथा गुमशुदा/लापता बालकों की त्वरित बरामदगी से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही किशोर न्याय अधिनियम एवं पॉक्सो अधिनियम (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम) के तहत दर्ज प्रकरणों की प्रभावी विवेचना और पीड़ित बच्चों को समयबद्ध रूप से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया गया। सीओ नगर ने पॉक्सो मामलों में प्रारूप (क) एवं (ख) को शुद्ध व निर्धारित समय म...