अंबेडकर नगर, जुलाई 5 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मॉनिटरिंग सेल व अभियोन द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के चलते सीजेएम की अदालत ने अलग-अलग मामलों में छह दोषियों को जबकि किशोर न्याय बोर्ड ने एक बाल अपचारी को दंडित किया। सम्मनपुर, अकबरपुर, इब्राहिमपुर तथा बसखारी थाने में बीते वर्षों में आरोपितों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत हुआ था। सम्मनपुर थाने में वर्ष-2023 में दर्ज दलित के साथ मारपीट के आरोप बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड ने पांच सौ रुपए अर्थदंड से दंडित किया। सीजेएम की अदालत ने वर्ष-1999 में अकबरपुर कोतवाली में दर्ज अपराध में लाला मोहम्मदपुर निवासी कन्हैया लाल पुत्र मंगरू के जुर्म स्वीकार करने पर जेल में विताई गई अवधि के साथ साढ़े तीन हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया। इसी अदालत ने इब्राहिमपुर थाने में वर्ष-1996 में दर्ज मारपीट के अपराध में खूखूतार...