देवरिया, फरवरी 23 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने सराफा व्यवसायी की दुकान में चार दिन पूर्व लूट के प्रयास के मामले में एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल 32 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। उपनगर के किशोरगंज वार्ड के संत तुलसी मार्ग में ध्रुव कुमार वर्मा की सराफा की दुकान है। 19 फरवरी को एक बाइक से तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक से पहुंचे। जिसमें एक दिनदहाड़े एक बदमाश दो मंजिल पर स्थित सराफा व्यवसायी ध्रुव कुमार वर्मा की दुकान में घुसकर असलहा तान दिया था और लूट का प्रयास किया था। पुलिस ने दुकानदार व सोनार संघ के सदस्यों के विरोध पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन तेज कर दी थी। रविवार को बरसीपार-नदावर रोड के पास से इस मामले में लिप्त एक बाल अपचारी को पकड़ा गया। किशोर से एक 32 बोर की अव...