हरदोई, जनवरी 13 -- सवायजपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बाल अपचारी किशोर ने गांव की ही एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया । सोमवार को एक गांव में बाग में किशोरी लकड़ी तोड़ने गई थी। किशोरी ने गांव के ही एक लड़के को लकड़ी का गट्ठर उठावाने के लिए बोला। इस बीच किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से छूटने के बाद किशोरी घर पहुंची और आपबीती सुनाई। तब पिता ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। सवायजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाल अपचारी को गांव से गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया । थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया किशोरी को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.