जामताड़ा, फरवरी 3 -- बाल अधिकारों की रखवाली अब गांव के हाथ में, फतेहपुर में बनी ग्राम बाल संरक्षण समिति फतेहपुर, प्रतिनिधि। फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के सिमलाडंगल पंचायत अंतर्गत जामबाद, पाचकेठिया एवं भुरुण्डिया गांवों में विभिन्न अध्यक्षों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों को शोषण, मजदूरी और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित करना है। मौके पर वनवासी विकास आश्रम से जुड़े प्रकाश मंडल ने कहा ने कि बाल शोषण, बाल मजदूरी और बाल विवाह बच्चों का भविष्य छीन लेते हैं। इसे रोकने के लिए गांव स्तर पर जागरूकता और सतत निगरानी जरूरी है। उन्होंने बाल अधिकारों, कानूनों और ग्रामीणों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं पंचायत सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि ग्राम बाल संरक्षण सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.