घाटशिला, दिसम्बर 9 -- घाटशिला, संवाददाता। बाल कल्याण संघ, मिराकेल फाउंडेशन, जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को घाटशिला प्रखंड सभागार में बाल अधिकार और बाल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों और पंचायत स्तर पर बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ युनिका शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल अधिकार और बाल संरक्षण अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण विषय है, जिस पर केवल चर्चा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसे धरातल पर गंभीरता के साथ लागू करने की आवश्यकता है। आज के समय में बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.