भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में बाल्टी कारखाना चौक के पास स्थित बिस्कुट फैक्ट्री प्लाजा बेकरी में रविवार दोपहर में आग लग गई। दोपहर पौने दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग लगने पर फैक्ट्री के स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उसपर काबू पाने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सके। आग लगने पर फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर दमकल के पांच छोटे और बड़े वाहन के साथ फायर फाइटर घटनास्थल पर पहुंचे। दोपहर लगभग तीन बजे आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के संचालक मो. कबीर अंसारी ने बताया कि आग लगने से फैक्ट्री का लगभग पूरा सामान जल गया जिससे उन्हें लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय स्टाफ खाना खा रहे थे, 2008 से फैक्ट्री आग लगने की घटना को लेकर फैक्ट्री के संचालक मो कबीर अंसारी ने बताया कि 2008 से वे प्ल...