हरिद्वार, फरवरी 8 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पंड्या ने लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में वैदिक विधि से गायत्री यज्ञ कराया। वे देवसंस्कृति विवि के प्रति कुलपति भी हैं। विलनियस स्थित बैलेंस सेंटर में आयोजित इस यज्ञ में स्थानीय लोग, भारतीय समुदाय और गायत्री परिवार से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार और अग्नि में आहूति से 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की भावना के साथ शांति, सकारात्मक ऊर्जा और पवित्र चेतना का संदेश दिया गया। डॉ. पंड्या ने कहा कि ऐसे आयोजन पूर्व और पश्चिम के बीच सांस्कृतिक-आध्यात्मिक सेतु को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बाल्टिक क्षेत्र में वैदिक परंपराओं के प्रति बढ़ती जागरूकता और रुचि का प्रमाण है। इसके जरिये शांतिकुंज हरिद्वार और देवसंस्कृति विवि के वैश्विक दृष्टिकोण को भी रेखांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.