बागपत, जून 17 -- सोमवार की दोपहर बालैनी निवासी एक व्यक्ति ने शराब के नशे में बालैनी स्टैंड पर जमकर हुड़दंग मचाया। शराबी ने हाइवे पर आने जाने वाले वाहन चालको के साथ जमकर बदतमीजी की और स्टैंड पर रखा पुलिस का बैरियर कार के आगे फेंक दिया जिसके चलते हादसा होने से बाल-बाल बच गया। इसके अलावा शराबी ने स्टैंड के दुकानदारों के साथ भी अभद्रता की। बताया जा रहा है की ये शराबी आये दिन शराब के नशे में ऐसी हरकते करता रहता है। आज शराबी के हुड़दंग का वीडियो एक दुकानदार ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.