गाजीपुर, मार्च 17 -- बुनियादी समस्याएं विकराल हैं जबकि उनके समाधान की उम्मीदें फिजां में कपूर की तरह उड़ती रहती हैं। समस्याएं भी अनेक हैं। बिजली के जर्जर पोल हर पल गिरने का डर बनाए रखते हैं। सड़क पर बाइक और साइकिल सवार सकुशल चल नहीं पाते। गड्ढा खुदने के बाद शौचालय का निर्माण रूक गया। स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। सीवर लाइन बनी है मगर उसका उपयोग नहीं हो रहा है। पेयजल संकट भी परेशान करता है-यह हाल है शहर के पुराने कपूरपुर मोहल्ले की। मायूस बाशिंदों की नजरें नगरपालिका पर टिकी हैं। नगर पालिका के वार्ड नंबर-16 में मिश्रित आबादी वाले कपूरपुर मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं का दंश झेल रहे नागरिकों ने खुलकर अपना दर्द 'हिन्दुस्तान से साझा किया। कहा कि नगर पालिका की उपेक्षा यहां के लोगों की मुसीबत बन गई है। पालिका प्रशासन थोड़ी संवेदनशीलता दिखाए तो लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.