पिथौरागढ़, अगस्त 4 -- थल। क्षेत्र के बालेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह तड़के चार बजे से भक्त जलाभिषेक करने को मंदिर पहुंचने शुरू हो गए। भक्तों ने शिवलिंग में जल व बेलपत्र अर्पित कर सुख शांति की कामना की। बाद में महिलाओं ने केदारनाथ शिला, पार्वती मंदिर, हनुमान मंदिर, गंगा पूजन के बाद भैरवनाथ मंदिर में खिचड़ी का भोग लगाया। इस दौरान मंदिर परिसर में आये पुरोहितों ने यजमानों की पूजा अर्चना संपन्न करायी। पुरोहितों ने बताया कि सावन मास में शिवलिंग में जल व बेलपत्र चढ़ाने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। ----- फोटो विवरण-5पीटीएच 8पी- थल बालेश्वर मंदिर में सोमवार को सूर्य को अर्घ्य देती महिलाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.